फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर के लिए खास ... पुरकाजी - हादसे बाइक सवार साले की मौत, बहनोई घायल

Wed, 28 Feb 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंग नहर पटरी पर गांव कम्हेड़ा पुल के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गंग नहर पटरी पर बाइक से जा रहे साले बहनोई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे साले की मौत हो गई और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के गांव भराना निवासी 42 वर्षीय सतबीर सिंह अपने बहनोई गांव चीन डावली थाना दनकौर निवासी 32 वर्षीय रामदास के साथ बाइक से रुड़की से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गंग नहर पटरी पर गांव कम्हेड़ा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी पीएचसी पर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने सतबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया और रामदास की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें