फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नगर पंचायत के सफाई नायक पर फायर कर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। नगर पंचायत के सफाई नायक से बदमाशों ने मारपीट कर बाइक लूट ली। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।



गांव धमात निवासी रवि कांत पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय में सफाई नायक है। रविवार दोपहर वह बाइक से पुरकाजी से घर जा रहा था। गांव सेठपुरा से आगे रजबहे की पटरी पर तीन बदमाशों ने उसे रोक कर मारपीट की। एक बदमाश ने देशी तमंचा निकालकर फायर भी किया, मगर गोली नहीं चली। सफाई नायक बाइक छोड़कर भाग लिया। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर यतेंद्र नागर और प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें