फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डिवाइडर से टकराई बाइक, हरियाणा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मित्र के साथ हरिद्वार बाइक से घूमने जा रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

छपार (मुजफ्फरनगर)। छपार टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बुलेट बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी महिला मित्र घायल हो गई।
हरियाणा के गुरुग्राम के अशोक बिहार निवासी 23 वर्षीय रितेश पुत्र राजेश यादव दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह चार बजे वह अपनी दोस्त कल्पना निवासी टीटानी जनपद भिवानी हरियाणा के साथ बुलेट बाइक से हरिद्वार घूमने जा रहा था। छपार टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने रितेश को मेरठ रेफर कर दिया। परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए। रितेश परिवार का इकलौता पुत्र था। युवती का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




बाइक की टक्कर से किसान घायल
भोपा। गांव इलाहाबास निवासी रामस्वरूप ने थाना पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व उसका बेटा ललित खेत पर गया था। शाम को साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान शुकतीर्थ निवासी बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर बाइक में फंस गया, जिस कारण बाइक सवार काफी दूर तक उसे घसीटता कर ले गया। प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

मीरापुर। बाइक सवार अनुज मंगलवार को बिजनौर की ओर जा रहा था। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर ग्राम शिवपुरी के निकट पहुंचा तो कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार अनुज गम्भीर घायल हो गया। उसे सीएचसी जानसठ में भर्ती करा दिया। उधर, आरोपी चालक दुर्घटना के बाद कार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें