फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोवंश से टकराई बाइक, गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िए की मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिसौना के पास आवारा गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक कांवड़ लेने के लिए गाजियाबाद से हरिद्वार जा रहा था। पशुओं से टकराकर स्कूटी सवार दंपती भी घायल हो गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी नीरज (25) पुत्र मुन्नू शुक्रवार रात बाइक द्वारा गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार के लिए चला था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे सिसौना में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर आपस में भिड़ रहे गोवंशों से नीरज की बाइक टकरा गई। इसी दौरान एक स्कूटी सवार दंपती भी पशुओं की चपेट में आ गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में नीरज को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी सवार घायल दंपती गाजियाबाद निवासी मनीष सक्सेना और जिसानी सक्सेना उपचार के बाद वापस चले गए। नीरज के मोबाइल से पुलिस ने कॉल कर हादसे की जानकारी उसके साथियों को दी। उसके साथी मंगलोर से वापस आए। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि युवक की मौत हुई है, जबकि दंपती घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें