फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में बीबीपुर व कुरड़ी प्रथम

विज्ञापन
खेलों में प्रतिभाग करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में बीबीपुर व कुरड़ी प्रथम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कुरड़ी में परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बीबीपुर, 100 मीटर में कुरडी नंबर-2 और 200 मीटर में जहीरपुर प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कुरड़ी, 100 में घलौली और 200 मीटर में साखन खुर्द प्रथम रहे।
खेलों का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण तथा ग्राम प्रधान सुलेमान द्वारा फीता काटकर किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नूनाबड़ी, 200 मीटर में अंबेहटा शेखां एवं 400 मीटर में सांपला खत्री प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुरड़ी, 200 मीटर में दिवाल्हेड़ी व 400 मीटर में अंबेहटा शेखां प्रथम रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में प्राथमिक स्तर पर महतोली और बालिका वर्ग में नुनाबड़ी जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक-बालिका में दिवाल्हेड़ी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

चक्का फेंक में उच्च प्राथमिक स्तर पर घलौली एवं गोला फेंक में दिवालहेड़ी प्रथम रहे। कबड्डी बालक-बालिका वर्ग में महतोली प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में दिवालहेड़ी व बालिका वर्ग में घलौली प्रथम रहे। खो-खो बालक-बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर पर महतोली और उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक-बालिका वर्ग में घलौली प्रथम रहे। योग में प्राथमिक विद्यालय महतोली, पीटी में उच्च प्राथमिक विद्यालय दिवालहेड़ी, स्काउट में उच्च प्राथमिक विद्यालय नुनाबड़ी और गाइड में उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबेहटा शेखां प्रथम स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त सुलेख, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. सुधीर एवं अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज कुमार, सुधीर राणा, रोबिन मित्तल, महकार सिंह, इस्लाम उर रहमान, प्रभात यादव, अंकुश कौशिक, धर्मेंद्र, फरीदी जमाल, शाह फैसल, खुुर्शीद अहमद, अहसान अहमद, नजम अहमद, सविता, मीनाक्षी मित्तल व निधि सिंहवाल आदि रहे।

कुरडी गांव में परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते ख- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें