फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन को बीते आठ महीने, नहीं बना नया भवन

विज्ञापन
बिरालसी में गन्ना समिति के लिए चहारदीवारी के बाद ठप निर्माण कार्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी में गठित नई गन्ना समिति के भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुए आठ महीने से ज्यादा बीत चुके है। मगर, नक्शा मंजूरी में मामला उलझने से निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। भवन निर्माण नहीं होने से किसानों में मायूसी है। नया भवन बनने से शामली और मुजफ्फरनगर जिलों के 26 गांव के करीब 9500 किसानों को रोहाना समिति में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

शामली के तीन गांव और मुजफ्फरनगर के चरथावल ब्लॉक के 23 गांवों को मिलाकर बिरालसी समिति का गठन किया गया था। 31 दिसंबर को बिरालसी में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान एवं पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने नई समिति के लिए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया था। इसे करीब आठ माह से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका है। मामला शासन से नए भवन के नक्शे की मंजूरी न मिलने से अटका हुआ है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन के नक्शे को संशोधित कराकर दोबारा शासन को भेजा जा चुका है। मगर, अभी तक शासन से मंजूरी नहीं मिली है। इसी वजह से निर्माण में देरी हो रही है। फिलहाल, चहारदीवारी का निर्माण हो चुका है।
नहीं जाना पड़ेगा रोहाना समिति
चरथावल के नदी पार इलाके बिरालसी आदि गांवों से रोहाना समिति की दूरी 30 से 35 किलोमीटर पड़ती है। क्षेत्र के किसानों को गन्ना संबंधी भुगतान और सट्टा पर्चियों आदि का कार्य वहां जाकर कराना पड़ता है। बिरालसी समिति के भवन का निर्माण होने से किसानों के गन्ना संबंधी भुगतान और सट्टा पर्चियों आदि काम यहीं से होंगे।
विज्ञापन

लाभान्वित होंगे 26 गांवों के किसान
गांव बिरालसी, बिरालसा, रोनी हरजीपुर, मंगनपुर, पीपलशाह, भमेला, हरनाकी, बलवाखेड़ी, कान्हाहेड़ी, पिलखनी, दूधली, आलमगीरपुर, गुनियाजुड्ड़ी, अकबरगढ़, सिकंदरपुर, न्यामू, अरनायच, नगलां राई, महाबलीपुर, मुथरा, चौकड़ा, कसौली, कुल्हेड़ी और शामली समितिके गुज्जरहेड़ी, नगलां पिथौरा और पीपलहेड़ा रोहाना गन्ना समिति से जुड़े है।
बिरालसी में दफ्तर और गोदाम बनने से ही किसानों को फायदा होगा। शासन से नक्शे की मंजूरी की स्वीकृति जल्द पूरी करानी चाहिए। क्षेत्र के किसानों के मायूसी है। - सोमपाल सिंह, मुख्य प्रवर्तक, नई समिति
नई समिति गठन हो गया। यहां कामकाज शुरू होने से ही किसानों को लाभ होगा। नया भवन बनने तक विभाग को नए पेराई सत्र में वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। - ठाकुर अमरीश पुंडीर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान स्वाभिमान संगठन
विकास संबंधी कार्य रोहाना परिषद में होंगे
बिरालसी समिति डी श्रेणी की रहेगी। रोहाना के सचिव एसपी सिंह पर यहां का चार्ज है। उन्होंने बताया बिरालसी में ऑफिस के लिए किराए पर कमरे की तलाश की जा रही है। विभाग से स्टाफ की मांग की गई। विकास संबंधी गन्ना सर्वे, कीटनाशक दवाएं और कृषि उपकरणों की उपलब्धता आदि कार्य रोहाना गन्ना परिषद में ही पूर्ववत रहेंगे।
शासन को भवन निर्माण का नक्शा और इस्टीमेट भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। नई समिति की आमदनी के हिसाब से ही कार्य कराया जाएगा। इसके बाद प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति अमल में लाई जाएंगी। - डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें