फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना - 19 करोड़ से होगा भोकरहेड़ी का विकास

Fri, 15 Mar 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी

मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में निकाय बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। विकास के विभिन्न मदों में 19 करोड़ से अधिक राशि के बजट का प्रस्ताव पारित किया गया।

नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को बैठक में नगर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। सभासद विनेश देवी ने कस्बे में दो स्थानों पर मृतक अर्थीस्थल का निर्माण कराने, नगर पंचायत कार्यालय में मीटिंग हॉल की व्यवस्था करने, सेठों वाला मंदिर में वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में सभासद डॉ. मुकेश ने रमजान माह में शुक्रवार के दिन मस्जिदों के बाहर विशेष सफाई कराने की मांग की। सभासद मुस्तकीम ने मोहल्ला नई बस्ती में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सहित पूर्ण रूप से साफ सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

सभासद राहुल गर्ग ने मोहल्ला बाजार में नाले का निर्माण, सड़क निर्माण, नाली, स्कूलों में फर्नीचर व महिला शौचालय व जलापूर्ति का प्रस्ताव रखा। सभासद बबलू ने विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। सभासद समिता देवी ने ग्राम हाजीपुर में शौचालय, सड़क निर्माण व प्रकाश व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

चेयरमैन सरला देवी ने नगर पंचायत में विकास कर भोकरहेड़ी को आदर्श नगर बनाने के संकल्प को दोहराया। अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि नगर में विकास कार्यों के लिए 19 करोड़ 76 लाख की राशि का बजट पास किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से लिपिक संजीव कुमार शील, सायरा बानो, विशाखा, सविता, देवेंद्र, अंकुर सहरावत, मोहर्रम अली, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें