फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रित पशुओं और अवैध नाला निर्माण पर रोक लगाने की मांग की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। निरारित पशुओं से निजात दिलवाने और दभेड़ी गांव में अवैध नाले के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने आरोप लगाया कि गांव दभेड़ी में एक तरफ अवैध रूप से नाले का निर्माण किया जा रहा है, जो गलत है। पुलिस ने भी जबरन एक साइड में पाइप दबवा दिए है। विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की गई। सड़क के दोनों ओर नाला बनना चाहिए।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि खेतों में निराश्रित पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की। एसडीएम अरुण कुमार ने दो दिन में जांच कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अनुज बालियान, सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान, विकास त्यागी, कवरपाल, धीर सिंह, सुधीर, परविंदर व तमशीर आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता आशाराम और संचालन विकास त्यागी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें