- रामपुर कांटे पर लगे भूपखेड़ी रविदास मंदिर बोर्ड के उखाड़ने पर भड़के
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। क्षेत्र में रामपुर कांटे पर लगे भूपखेड़ी रविदास मंदिर बोर्ड को उखाड़ने की सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। लेकिन पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में मामला बोर्ड के एंगल गल जाने के कारण गिरने का निकला।
भूपखेड़ी स्थित गुरु रविदास मंदिर का संकेतक बोर्ड रामपुर कांटे पर लगा गया था। बृहस्पतिवार को गांव निवासी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को गुरु रविदास मंदिर के बोर्ड को उखाड़ने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची रतनपुरी पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पुलिस ने गिरे हुए बोर्ड की जांच पड़ताल की, तो बोर्ड की एंगल गली हुई मिली। जिस कारण बोर्ड नीचे गिर गया। जिसे किसी ग्रामीण ने रास्ते से हटाकर पेड़ के पास रख दिया था। पुलिस की मौजूदगी में रविदास मंदिर के सेवादारों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गिरे हुए बोर्ड को पुनः वहीं स्थापित कराया। तब कहीं जाकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता शांत होकर अपने घरों को लौट आए।