मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया। प्रदेश सचिव ने बताया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह छोटे से गांव सैफई से निकलकर आठ बार विधायक, सात बार सांसद, तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री और एक बार रक्षा मंत्री के पद पर रहे है। सुभाष चंद्र बोस के बाद उन्हें नेता जी के नाम से जाना जाता है। इसलिए वह मांग करते है कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए। इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, रवि कुमार, वसीम राणा, सनव्वर खान, ललित कुमार, अमन और सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद