खतौली में भंगेला पुलिस चौकी पर तैनात इंस्पेक्टर
- फोटो : KHATAULI
भंगेला पुलिस चौकी की कमान इंस्पेक्टर पंकज त्यागी को सौंपी
मुजफ्फरनगर, खतौली। भंगेला पुलिस चौकी पर मेरठ जनपद से पहुंचने वाले वाहन चालकों को वापस भेज दिया गया। हालांकि जिन व्यक्तियों को पास निर्गत थे, उनकी गहनता से जांच पड़ताल के बाद ही आगे जाने दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक दोनों ओर से आने जाने वाले वाहन चालकों की भारी भीड़ रहती है। हाईवे का एक मार्ग बंद किया गया है। बुधवार को भंगेला पुलिस चौकी पर एसएसपी ने निरीक्षण किया था। एक दरोगा समेत दो कांस्टेबलों के ड्यूटी से नदारद मिलने पर एसएसपी ने उनको लाइन हाजिर किया गया था, उनके स्थान पर अन्य पुलिस कर्मी भेजे गए हैं। पूर्व में खतौली इंस्पेक्टर रह चुके पंकज त्यागी को भंगेला पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने भी मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने संघन चेकिंग अभियान चलाया।