कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई पर जबरन किसानों की भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ग्राम बागोवाली और मुस्तफाबाद के ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में आकर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एनएचएआई ने गांव बागोवाली के किसान नोमान की जमीन और मुस्तफाबाद के सुशील की भूमि पर बिना गजट के ही कब्जाकर निर्माण कर लिया है। फिलहाल सुशील कुमार की भूमि पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में हैं, लेकिन गजट कर संबंधित किसानों को मुआवजा नहीं दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक गजट कर किसानों को मुआवजा नहीं दिया तो संगठन आंदोलन करेगा। इस संबंध में डीएम दफ्तर पर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सुरेंद्र पाल, नौमान, फिरोज, नवेद आलम, आरिफ, नवाब, सिकंदर, परवेज, दानिश आदि किसान शामिल रहे।