फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान को लेकर भाकियू ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया भुगतान को लेकर भाकियू ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

छपार। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नाराजगी जताई। बैठक में नए संगठन कार्यकर्ता भी बनाए गए।
छपार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि गन्ना मिल मालिक हठधर्मी दिखाते हुए किसानों को बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बिजली विभाग किसानों पर बिल भुगतान का दबाव बनाते हुए कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं। रुपयों के अभाव में किसान न तो अपने बच्चों की फीस दे पा रहे हैं और न ही त्योहार ही मना पा रहे हैं। खाईखेड़ी शुगर मिल द्वारा भुगतान नहीं करने पर उन्होंने इस संबंध में डीजीएम से मिलने के बाद मिल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। वहीं, किसानों से उनका काम करने के बदले रिश्वत मांगने वाले अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ भी लड़ाई शुरू करने की बात कही गई। बैठक में कई ग्रामीणों को टोपी पहनाकर भाकियू की सदस्यता दिलाई गई। न्याय पंचायत अध्यक्ष राहुल कुमार, बाबूराम त्यागी, इसरार अहमद, सुदेश पाल, विशाल त्यागी व राजकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें