फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: समाधान के भरोसे पर 13 दिन बाद भाकियू का धरना समाप्त

विज्ञापन
महापंचायत में विचार रखते एसएसपी संजीव सुमन।
विज्ञापन
- एसएसपी संजीव सुमन और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह पहुंचे किसानों के बीच
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर 13 दिन से चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया। एसएसपी संजीव सुमन और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने भाकियू के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद भरोसा दिया कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जबरदस्ती मीटर नहीं लगेंगे।

किसान मजदूर महापंचायत के मंच पर पहुंचे एसएसपी और एडीएम से भाकियू महासचिव युद्धवीर सिंह, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, गठवाला थांबेदार श्याम सिंह मलिक, ओमपाल मलिक, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने बातचीत की। बातचीत के बाद एसएसपी ने मंच से कहा कि बजाज शुगर मिल ने पिछले साल का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। किसानों पर एक भी गलत मुकदमा कायम नहीं होगा। किसान आंदोलन के शहीद किसानों की सूची प्रशासन लखनऊ भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि जो भी किसानों के मुद्दे है, उनका सकारात्मक तरीके से समाधान किया जाएगा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने आश्वासन दिया कि अगर पुलिस-प्रशासन किसान हित में कार्य करेगा तो हम भी पूरा सहयोग करेंगे। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन की समाप्ति का एलान किया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि धरना समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें