फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बीमा के रूप में 30 हजार काटने पर भाकियू का बैंक पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू पदाधिकारी बोले - बैंक किसान की सहमति पर ही बीमा की रकम काटे, जबरन नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। क्रेडिट कार्ड पर किसानों को दिए लोन में से बीमा के नाम पर तीस हजार रुपये काटने के मामले में भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर हंगामा किया। बैंक प्रबंध के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने बताया कि भोपा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में किसानों से क्रेडिट कार्ड पर लिए लोन पर बीमा थोपा जा रहा है, जिसके चलते बैंक लोन की रकम में से किसान से तीस हजार रूपये बीमा के नाम पर पहले ही काट लेता है। शुक्रवार को सूचना मिली कि गांव कादीपुर निवासी पप्पू व रविंद्र नामक किसान से क्रेडिट कार्ड पर ली गई लोन की रकम में से पहले ही तीस हजार की कटौती कर किसान को लोन की शेष रकम दी गई। शाखा प्रबंधक द्वारा दोनों किसानों से लोन के नाम पर काटी गई रकम वापस कर देने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि बैंक केसीसी कार्ड पर ली गई लोन की रकम पर किसान की सहमति के बाद ही बीमा किया जाएं। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, अजय कुमार, प्रदीप शर्मा, विजेंद्र सिंह, शिव कुमार, सुधीर वालिया, रविंद्र सिंह, पप्पू कुमार, सतवीर, संजय सिंह आदि ने बताया कि अगर आगे किसानों के साथ ऐसा हुआ तो भाकियू बैंक पर धरना प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें