फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू का धरना जारी, कलक्ट्रेट में आज रालोद की जोर आजमाइश

Mon, 06 Feb 2023 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर दस दिन से जारी है धरना
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाकियू का बेमियादी धरना 10वें दिन भी जारी रहा। जिसमें किसानों ने अपनी सभी मांगों को दोहराया और मांगे पूरी होने तक धरना दिए जाने की बात कही। वहीं, भाकियू पदाधिकारियों ने दस फरवरी को होने वाली पंचायत की तैयारी शुरु कर दी गई। मंगलवार को कलक्ट्रेट में रालोद का धरना प्रदर्शन होगा।
सरकुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर धरना सोमवार को भी जारी रहा। उधर, भाकियू के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर पंचायत की तैयारी करने में जुट गए। गांव में बैठक कर पंचायत में पहुंचने का आमंत्रण दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि गांव-गांव में बैठक की जा रही है। जिसमें किसानों को पंचायत में पहुंचने की बात कही जा रही है। दस फरवरी को होने वाली पंचायत में किसान जोरो-शोरो से अपनी मांगों को उठाएंगे। वहीं, भाकियू नेता गौरव टिकैत ने धरना स्थल पर ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि किसान अपनी आवाज उठाए और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया। गन्ना भुगतान पर भी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। आवारा पशु, बिजली की दरें आदि की मांगों को लेकर लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर भाकियू के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवीर राठी, मांगेराम त्यागी, चौधरी शक्ति सिंह, साजिद कुरैशी, प्रमोद अहलावत, गुलबहार राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रालोद का कलक्ट्रेट में धरना आज
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी आज कलक्ट्रेट में धरना देगी। किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना देंगे। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। किसानों की सभी मांगों को डंके की चोट पर उठाया जाएगा। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। आवारा पशु किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे है। इन सभी मुद्दों को लेकर ज्ञापन भी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें