चीनी मिल भैसाना के गेट पर 29 दिन से चल रहा भाकियू का धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता चीनी मिल भैसाना के गेट पर 29 दिन से धरने पर बैठे हैं। अभी तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने बताया कि अधिकारी उन पर धरना समाप्त करने का दबाव बना रहे है। किसी भी अधिकारी ने उनकी एक भी समस्या का समाधान नहीं किया। आरोप है कि किसानों को चीनी मिल और प्रशासनिक अधिकारियों की हठधर्मिता का शिकार होना पड़ रहा है।
चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अलीपुर अटेरना के पूर्व प्रधान विकास त्यागी, पुनीत, रामपाल, मोनू, फेरू, सुभाष, नीटू, चरणसिंह, अजीत, अनिल सैनी, बाबू, सोहनवीर, प्रवीण, सोबीर, राजबीर सिंह, विपिन और धीर सिंह मौजूद रहे।