फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान कुंभ में शामिल होने के लिए भाकियू कार्यकर्ता रवाना

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से प्रयागराज रवाना होते भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में मंगलवार से शुरू होने जा रहे किसान कुंभ में शामिल होने के लिए भाकियू कार्यकर्ता रवाना हुए। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग जगहों से कार्यकर्ता एकत्र हुए। देर शाम पहुंची नौचंदी ट्रेन में भाकियू नेता गौरव टिकैत और किसान सवार हुए। इस दौरान गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। किसानों को बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। किसानों के सामने भाव और भुगतान की समस्या है। किसानों की सुनवाई सरकार नहीं कर रही है। प्रयागराज में मंगलवार से आयोजित होने वाले किसान कुंभ में किसानों की समस्याओं को जोर शोर से उठाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें