फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों के मुद्दे पर आज से धरना देगी भाकियू

Fri, 27 Jan 2023 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
राजकीय कालेज के मैदान में महापंचायत की तैयारी करते भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन किसानों के विभिन्न मुद्दे पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर धरना-प्रदर्शन करेगी। इसके लिए भाकियू ने शुक्रवार को तैयारियां कीं। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि खतौली में सात जनवरी को हुई भाकियू की पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जीआईसी मैदान पर धरने का आह्वान किया था। सरकार ने अभी तक एमएसपी पर कानून नहीं बनाया गया। बिजली, गन्ना मूल्य तय, देरी से गन्ने का भुगतान, बकाया भुगतान समेत अन्य किसानों से संबंधित मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक यह धरना जारी रहेगा। गाजीपुर और दिल्ली बॉर्डर की तरह यह भी चलता रहेगा। वहीं देर शाम भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जीआईसी के मैदान पर पहुंचे और धरना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें