फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक जिला मुख्यालय पर दो नवंबर को देंगी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की लड़ाई लड़कर उनका हक दिलाने का कार्य यूनियन का हैं। जिसको लेकर दो नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना देकर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे के मोहल्ला आदर्श कालोनी में रेशू गोयल के आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है। किसानों द्वारा अपनी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबंदी, बिजली की समस्या, खेत में पड़ी पुराली आदि की समस्याओं को लेकर दो नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें जानसठ ब्लॉक से अधिक से अधिक कार्यकर्ता धरने में पहुंचे। बैठक में राजू धीमान प्रधान सालारपुर, सेंसर पाल, नगर अध्यक्ष संजीव पाराशर, विजय पाल शर्मा, कृष्ण वीर, दीपेश गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, चरण सिंह, गुलफाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें