फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो संबंधी समाधान को भाकियू (तोमर) ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम को मांगों के संबंध में ज्ञापन देते भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
भाकियू (तोमर) ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा ज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर मांगों के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर )के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि देवबंद में मिट्टी की उपलब्धता न होने से निर्माण कार्य में रुकावट पैदा हो रही है। इसलिए मिट्टी उठान का कार्य शुरू कराया जाना जनहित में जरूरी है। लालवाला गांव में मुख्य रास्ते पर गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सफाई व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की। चेकिंग के नाम पर किए जा रहे जनता के उत्पीडऩ को रोकेने और खेड़ामुगल में तालाब पर किए गए कब्जे को हटवाने की मांग भी की गई। एसडीएम ने पदाधिकारियों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनू तेजयान, तहसील अध्यक्ष अनुज चौधरी, नगराध्यक्ष कलीम गौड़, रामकुमार माणिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें