मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) किसानों की कई समस्याओं को लेकर को लेकर सोमवार को सीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर रविवार को गांव खुड्डा में डकैती प्रकरण के पीड़ित जरीफ और उसके परिजनों से मिले थे। उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाया और उन्हें अपनी ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि इस मामले सहित किसानों की कई समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू तोमर सीओ सदर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर पवन त्यागी, शहजाद प्रधान, नदीम, मुकेश गुर्जर, अजय त्यागी, आलीशान, फराद, परवेज, नसीर अन्य मौजूद रहे।