बुढ़ाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव के बिजलीघर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बताया कि चंधेड़ी गांव के किसान शीशपाल की ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर कई दिन से खराब है। किसान की लाइन का एक खंभा भी टूटा हुआ है। ट्रांसफार्मर और टूटा हुआ बिजली का खंभा बदलवाने के लिए किसान अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि उसकी कहीं सुनवाई नही हुई। आरोप लगाया कि विद्युत निगम के कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही विभाग के जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक्सईएन अजय कुमार केम से वार्ता की। अधिकारियों के समस्या के समाधान के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर भाकियू कार्यकर्ता विपिन, प्रवीण, शीशपाल, दीपक, ऋषिपाल, संदीप, राजकुमार, रिकेश, जनदीप व चिंटू आदि मौजूद रहे।