फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह रोड दूसरे दिन भी सील, पुलिस रही मुस्तैद

विज्ञापन
शिव चौक पर की गई बैरिकेडिंग से होकर गुजरते साईकिल सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भगत सिंह रोड दूसरे दिन भी सील, पुलिस रही मुस्तैद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-3 शुरू होने के साथ ही शहर क्षेत्र में सुबह छह से नौ बजे को लेकर पुलिस-प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है। रमजान माह में मार्केट में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भगत सिंह रोड को सील करते हुए शिवचौक व हनुमान चौक पर बैरिकेडिंग लगा दी। गली-मोहल्ले से जुड़े संपर्क मार्ग भी सील किए गए। किसी भी तरह के वाहन को भगत सिंह रोड पर एंट्री नहीं दी गई और माल लदे रेहड़े भी लोहिया बाजार व आबकारी रोड के रास्ते से निकाले गए। हालांकि, पुलिस-प्रशासन की इस कवायद के बावजूद लोग अपने वाहनों को गली-मोहल्लों में छोड़कर पैदल ही मार्केट जा पहुंचे, जिसके चलते मार्केट में भीड़ बरकरार रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें