फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन-3 -- लगातार बढ़ती भीड़ के चलते भगतसिंह रोड किया सील

विज्ञापन
लॉकडाउन में सुबह छूट के दौरान शिव चौक पर की गई बेरिकेटिग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लगातार बढ़ती भीड़ के चलते भगत सिंह रोड किया सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-3 शुरू होने के साथ ही पुलिस-प्रशासन सुबह छह से नौ बजे तक दी जाने वाली जरूरी सामान खरीदारी की छूट का सख्ती से पालन कराने की कवायद में जुट गया है। शहर क्षेत्र में लगातार बढ़ती भीड़ के चलते पुलिस ने मंगलवार को शहर का मुख्य बाजार भगत सिंह रोड को ही पूरी तरह से सील कर दिया। इसके तहत शिवचौक और हनुमान चौक पर बेरिकेडिंग लगा दी गई, जहां से किसी की वाहन के साथ ही रेहड़े व ठेली वालों को भी नहीं जाने दिया गया। भगत सिंह रोड पर खुलने वाले गली-मोहल्लों के संपर्क मार्गों को भी पूरी तरह से बंद कर आवाजाही को रोक दिया गया। फलों की ठेली लगाने वाले विक्रेताओं को भी भगतसिंह रोड से वापस भेज दिया गया। हालांकि इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों को गली-मोहल्लों में खड़ा कर भगत सिंह रोड स्थित दाल मंडी व सब्जी मंडी में खरीदारी करने के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें