फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने आवास की चॉबी लेकर किराए पर रह रहे हैं लाभार्थी

विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की बहुमंजिला इमारत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- आठ माह पहले मिली चाबी, अब तक नहीं खुले घरों के दरवाजे
विज्ञापन

- आवास में शिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं जिले के 224 परिवार
- बिजली, पानी का कार्य अधूरा, नाराजगी जता चुके हैं पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना में 224 परिवारों को चाबी मिलने के आठ माह बाद भी अभी तक आवास में रहने का सपना अधूरा है। आवासों में अभी तक भी बिजली और पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिस वजह से पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। लाभार्थियों का कहना है कि वह किराए पर रहने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी समस्या की अनदेखी की जा रही है।
मेरठ रोड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय कॉलोनी बनाई गई है। इस कॉलोनी में पीएम आवास योजना के पात्रों को दिसंबर 2021 में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने आवासों का आवंटन किया। चयनित 224 परिवारों को आवासों की चाबियां वितरित की गई। परिवारों को आवास का नंबर भी बता दिया गया। लाभार्थियों से कहा गया था कि जल्द ही इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे। अब आठ माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी आवास बनकर तैयार नहीं हो पाए हैं। अभी भी यहां पेयजल और बिजली लाइन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

हम आवास मिलने का कर रहे इंतजार
लाभार्थी रामपाल का कहना है कि हम लोगों को किराया देना पड़ रहा है। आवास का लगातार इंतजार कर रहे हैं।
लाभार्थी सुरेश का कहना है कि योजना में उन्हीं को आवास मिले हैं जिनके पास न घर है और न जमीन। हम लोगों को आवास का बेसब्री से इंतजार है।
11.72 करोड़ में तैयार हुए हैं आवास
एमडीए ने पीएम आवास योजना में 224 आवासों का निर्माण 11 करोड़ 72 लाख में किया है। इन आवासों में प्रत्येक आवास पर पीएम आवास योजना के अंतर्गत ढाई लाख का अनुदान मिलेगा। एक आवास पर साढे़ चार लाख खर्च बताया जा रहा है। दो लाख रुपये लाभार्थी किश्तों के माध्यम से जमा करेंगे।
जल्द मिलेंगे आवास: कपिलदेव
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि बिजली और पानी की व्यवस्था में देरी होने के कारण आवास मिलने में देरी हुई है। आवास बनकर तैयार है। जल्द ही परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एक माह में रहने लायक होंगे आवास
एमडीए के अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल का कहना है कि पानी का टैंक बन चुका है, पानी की फिटिंग का कार्य चल रह है। सड़क बन चुकी है। बिजली की लाईन पर काम चल रहा है। जल्द ही सभी आवासों तक बिजली पहुंच जाएगी। एक माह में सभी आवास रहने लायक हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें