फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अनपढ़ युवक से निकाह करने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने युवती की पिटाई की, कमरे में किया बंद
विज्ञापन

युवती किसी तरह घर से निकल कर एसएसपी से मिली और शिकायत की
एसएसपी के आदेश पर युवती के परिजनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती ने शराबी और अनपढ़ युवक से निकाह करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज परिजनों ने युवती की पिटाई की गई। उसे कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह वह घर से निकल कर एसएसपी से मिली और परिजनों से जान का खतरा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर निवासी एक युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। परिजनों ने एक युवक के साथ उसकी शादी तय की थी। छह मई को उसका निकाह होना था। मगर, इस बीच रिश्ता टूट गय। तब युवती के पिता ने तयशुदा तारीख में ही किसी अन्य युवक से निकाह करने की बात कही और मेरठ निवासी एक युवक के साथ उसका निकाह तय कर दिया। मगर, युवती ने निकाह करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप था कि युवक शराबी और अनपढ़ हैं। निकाह से इंकार करने से नाराज परिजनों ने युवती की पिटाई की और उसे कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह घर से निकलकर युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पूरी बात बताई और परिजनों से जान का खतरा जताया।
एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने युवती के पिता आजाद, माता रिहाना, भाई शाहरुख, शाहिद व रिश्तेदार महराज व सायरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें