फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चार साल में भी नहीं हुआ तीन पार्काें का सुंदरीकरण

विज्ञापन
नगर के कम्पनी बाग में बंद पडा फव्वारा व पानी में फैली गंदगी।
विज्ञापन
28 फरवरी 2019 में किए गए थे शहर के तीन पार्काें के सुंदरीकरण के ठेके
विज्ञापन

कंपनी बाग में कार्य करने वाली दिल्ली की फर्म को लापरवाही पर नोटिस जारी
झांसी रानी और अंबा विहार पार्क के लिए बागपत की फर्म को काली सूची में डालने की चेतावनी




संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कंपनी बाग के सुंदरीकरण और रखरखाव में लापरवाही पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया गया है। झांसी रानी पार्क और अंबा विहार के पार्क के सुंदरीकरण के लिए ठेके लेने वाले दो ठेकेदारों ने भी चार साल बीतने पर भी काम पूरा नहीं किया है। ठेकेदारों को पालिका प्रशासन के अफसरों ने ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए है।

अमृत मिशन के अंतर्गत शहर के पार्कों का कायाकल्प करने को चार वर्ष पूर्व टेंडर जारी हुए थे। इसमें गांधी कॉलोनी के पार्क, कंपनी बाग, झांसी रानी पार्क और अंबा विहार पार्क का सुंदरीकरण शामिल था। कंपनी बाग में म्युजिकल फाउंटेन, चिल्ड्रन पार्क में झूले और ओपन जिम की स्थापना के लिए मशीनों को लगाने, उनके रख रखाव का कार्य किया जाना था। और भी निर्माण कार्य इसमें शामिल किए गए थे।
विज्ञापन

इसके लिए पालिका प्रशासन की ओर से 28 फरवरी 2019 को टेंडर किए गए थे। इसके बाद मैसर्स कलर डिजाइन इंडिया द्वारिका नई दिल्ली को कार्य दिया गया। पालिका ने आठ मार्च 2019 को कार्यादेश कंपनी को जारी कर दिया। कंपनी के प्रोपराइटर बहादुर सिंह मेहरा ने ठेका मिलने के बाद कार्य प्रारंभ भी करा दिया था।
पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह ने इस मामले में कंपनी पर कार्य अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कंपनी के प्रोपराइटर को अब अंतिम नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शासन से लगातार प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है, जिसमें कार्य पूरा न होने पर प्रगति शून्य दर्शानी पड़ रही है। ईओ ने कंपनी को प्रत्येक दशा में तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। चेतावनी दी है कि कि ऐसा नहीं करने पर अनुबंध रद्द करते हुए जमानत राशि को जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।

अंबा विहार पार्क का कार्य भी अधूरा छोड़ा
अम्बा विहार स्थित पार्क के सुंदरीकरण का कार्य बागपत के टीकरी की मैसर्स राठी इंटरप्राइजेज को दिया गया था। तीन साल बाद भी कंपनी ने कार्य पूर्ण नहीं किया है। ईओ ने इस कंपनी को भी अंतिम नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन



झांसी रानी पार्क का भी हाल बेहाल
झांसी रानी पार्क के कार्य का ठेका मैसर्स राठी इंटरप्राइजेज के ही नाम है। कंपनी ने कुछ कार्य किया और इसके बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर जमानत राशि जब्त करने की चेतावनी नोटिस में दी गई है।

चेयरपर्सन के निरीक्षण में खुली थी पोल
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कंपनी बाग में भ्रमण किया था। उनके सामने यह स्थिति आई थी। इसके बाद उन्होंने ईओ को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें