देवबंद। मझौल जबरदस्तपुर गांव में रंजिश के चलते दो लोगों ने घर में घुसकर दंपती को पीटा। मझौल जबरदस्तपुर गांव निवासी गीता ने दी तहरीर में बताया कि गांव के ही दो व्यक्ति उसके घर में घुसे तथा निर्माण कार्य को रोकने की धमकी देकर गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गई। इतना ही नहीं बीच बचाव को आए पति मुनेश को भी उन्होंने पीटा। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि संबंधित चौकी पुलिस आरोपियों के पक्ष में होकर उल्टा उन्हें ही धमका रही है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।