चरथावल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री अभिनव गुप्ता ने कहा ग्रामीण परिवेश की बेटियां नि:संकोच होकर कॅरिअर की राह अपनाएं। दृढ़ इच्छा शक्ति, आत्मबल और कड़ी मेहनत कामयाबी के मूलमंत्र है। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रविवार को महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह पर मेधावी छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह आयोजित किया। बागपत निवासी मुख्य अतिथि अभिनव गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन की महानता और दानवीरता का उल्लेख किया। कहा कि संस्कारी जीवन के लिए अग्रसेन के आदर्शों को अपनाएं।
इससे पूर्व यज्ञ के प्रमुख यजमान कॉलेज अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश गर्ग रहे। समारोह अध्यक्ष संजय मित्तल पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल से अध्यक्षता करते हुए कहा आत्म निर्भर बनने के लिए बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करनी जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम उत्तर प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, वैश्य सभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं अलका अग्रवाल ने संबोधित किया।
वैश्य समाज के हैबतपुर के प्रधान प्रिंस सिंघल, लोकेश चंद्रा, संजय गुप्ता, पुरुषोत्तम गर्ग एवं पूर्व प्रधान कसियारा विनय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन प्राचार्या डॉ. अनीता चौधरी ने किया। कॉलेज चेयरमैन ब्रह्मप्रकाश एवं प्रबंधक विनोद सिंघल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अनुज बंसल, जनेश्वर दास सिंघल, कोमल सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, नवीन गर्ग, सुशील सिंघल, हनी सिंघल, सक्षम सिंघल, रिंकल देव मौजूद रहे।
ब्लॉक के मेधावी सम्मानित
समारोह में अतिथियों द्वारा ब्लॉक के वैश्य समाज के मेधावी पुष्कर गर्ग, कृष जैन, सार्थक सिंघल, अनन्या मित्तल, प्रांजल गर्ग, परीक्षित गर्ग, कृष्णा कुमार, वर्तिका गर्ग, अर्पणा गोयल, विवेक गोयल, वंशिका सिंघल एवं तनु कंसल आदि को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किए। प्रवक्ता डॉ. सारिका शर्मा, पारूल त्यागी, बबीता गर्ग, रीता, शालिनी, सरिता एवं कार्यालय स्टाफ दीपक त्यागी और अमित सिंघल का सहयोग रहा।
महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : MUZAFFARNAGAR
महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : MUZAFFARNAGAR
महाराजा अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : MUZAFFARNAGAR