स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहलवानों ने भी दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिले के बसेड़ा गांव की टीम ने बागपत के कुलदीप क्लब को पछाड़कर खिताब जीता।
अंतिम दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया। उन्होंने खिलाडि़यों से भाईचारे के साथ खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। कबड्डी के फाइनल में बसेड़ा के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाकर खिताब जीता।
कुश्ती के 57 किलो भार वर्ग में गढ़ी के आदिल ने प्रथम, मेरठ के विशाल ने दूसरा और तावली के आरिश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में छपरौली के मयंक ने प्रथम, सोरम के जुबैर ने दूसरा और बम्हेडा के लविश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
74 केजी में नेवी के अमित ने प्रथम, दाहा के सौरभ राणा ने दूसरा और गढ़ी के शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 86 प्लस केजी में सोनीपत के प्रदीप ने प्रथम, दाहा के उत्तम राणा ने दूसरा और रोहतक के बादल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विनीत, जितेंद्र, अनुज, वीशू और नरेंद्र मौजूद रहे।