फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उत्तराखंड के बॉर्डर पर लगाए बैरियर, खादर में उड़ाया ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
गर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया हैं। जिले की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई हैं। खादर के गांवों में ड्रोन से निगरानी की जा रही हैं।
चुनाव आचार संहिता लगते ही पुलिस ने शराब तस्करों की घेराबंदी के लिए अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया हैं। शनिवार रात से पुलिस ने जनपद के सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी हैं। विशेष तौर पर चुनाव में तस्करी की शराब परोसने वाले तस्करों पर पुलिस ने निगाहें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पूर्व समय में शराब की तस्करी करते पकडे़ जाने वालों के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू की हैं। पिछले चार दिन में पुलिस ने दो दर्जन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं। शुक्रवार को पांच आरोपी पकडे़ गए हैं। एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि सभी थानों की पुलिस को कार्रवाई में लगाया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें