फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मामूली बात पर बराती-ग्रामीण भिड़े, पुलिस को दी लूट की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन को ले जा रही कार की टक्कर लगने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला पिथौरा में दुल्हन को ले जा रही कार की टक्कर लगने पर बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। दुल्हन की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। बरातियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
सहारनपुर के गांव भट्टपुरा से विदित पुत्र दुष्यंत की बरात तितावी क्षेत्र के गांव गुर्जरहेड़ी में मनोज के घर आई थी। बृहस्पतिवार की रात बारात विदा हुई। गांव नंगला पिथौरा के पास बरात और दुल्हन की कार साथ साथ चल रही थी। दुल्हन की कार रास्ते में जा रहे कुछ युवकों से टकरा गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों ने लूट बताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने बताया कि लूट का आरोप झूठ हैं। बरातियों की कार की टक्कर लगने पर एक बालक को चोट आई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि मारपीट हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें