वक्ताओं ने संगठन की एकता पर बल दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। बार एसोसिएशन सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बार संघ सहारनपुर, बार एसोसिएशन बेहट, बार एसोसिएशन रामपुर मनिहारन, बार एसोसिएशन देवबंद और खतौली के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में संगठन होना चाहिए। संगठन में ही शक्ति है।
बार एसोसिएशन जानसठ के अधिवक्ताओं ने बार संघ सहारनपुर के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह, महासचिव रणवीर सिंह राठौर, उपाध्यक्ष जसवीर सिंह, पूर्व महासचिव अरविंद सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता भीम सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, अनुज पंवार, बार एसोसिएशन रामपुर मनिहारन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा, राजवीर सिंह, ठाकुर यशपाल सिंह, दुष्यंत त्यागी, बार एसोसिएशन बेहट से अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप, महासचिव मुकेश सैनी, बार एसोसिएशन देवबंद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद भारती, खतौली बार एसोसिएशन के महासचिव नवीन उपाध्याय आदि अधिवक्ताओं का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में जानसठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल, सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जावेद हुमायूं, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, पूर्व अरुण गर्ग, पूर्व सचिव अजादार हुसैन जैदी, पूर्व सचिव ज्ञानचंद सैनी, पूर्व सचिव यशवंत सिंह कांबोज, चांदवीर सैनी, सोनू सैनी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।