फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में बैंक अधिक रियायत देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीजे ने बैंक अधिकारियों के साथ किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी मामलों को अधिक से अधिक निपटाने के लिए मंथन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे शक्ति सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आह्वान किया कि वह लोक अदालत में आने वालों को अधिक से अधिक रियायतें दें।
विज्ञापन

न्यायालय स्थित विश्राम कक्ष में हुई बैठक में एडीजे शक्ति सिंह ने कहा कि बैंक लोक अदालत में आने वालों को जहां तक संभव हो सके, वहां ब्याज आदि पर अधिक छूट दें। उन्होंने जनपद के समस्त शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि 19 जुलाई, 28 जुलाई, दो अगस्त, छह अगस्त और 11 अगस्त की शाम चार बजे से पांच बजे के मध्य प्री ट्रायल बैठकों के माध्यम से ब्रांच स्तर पर लोक अदालत में अपना प्रकरण लगवाने के इच्छुक व्यक्तियों से संवाद स्थापित करें। बैठक में एलडीएम बीएस तोमर, बैंकों के प्रबन्धक व जिला कोर्डिनेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें