फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों का अटूट विश्वास ही बैंक की उपलब्धि : चवन प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला जज ने किया कचहरी रोड पर एसबीआई की शाखा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिला जज चवन प्रकाश ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की उपलब्धि को बढ़ाता है। ग्राहकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाना चाहिए।
प्रकाश चौक पर कचहरी रोड स्थित एसबीआई के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए जिला जज ने ग्राहकों को बैंक की डिजिटल सेवाओं को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एडीजे शक्ति सिंह ने कहा कि आम जनता में एसबीआई की विश्वसनीयता है। कर्मचारियों की इमानदारी के चलते यह लंबे समय से बनी है। यह बरकरार रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने कहा कि एसबीआई पूरे देश में विश्वास का नाम है। भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह ने कहा कि 2022-23 में एसबीआई ने पांच हजार करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। किसी वित्तीय संस्थान के लिए यह कीर्तिमान गर्व की बात है। इसका सारा श्रेय बैंक के ग्राहकों को है। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्विजय शर्मा ने कहा कि ग्राहकों को बैंक की अधिक से अधिक सेवाओं को लाभ उठाना चाहिए। एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ढींगरा, मुख्य प्रबंधक पूनम मौर्या, प्रदीप गर्ग, अमित अग्रवाल, संजीव ठाकुर, योगेश गुप्ता, शाखा प्रबंधक सचिन देव, प्रबंधक सौरभ सुरेंद्र, सहायक प्रबंधक अमित तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें