फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निपटेंगे बैंक संबंधी मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीजे ने बैंक अधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 12 नवंबर को होने वाली लोक अदालत में बैंक संबंधी मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण के लिए लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे शक्ति सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत में आने वाले लोगों के लिए अधिक से अधिक रियायत प्रदान करें।
विज्ञापन

एलडीएम बीएस तोमर ने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया कि जिस तिथि पर खाता एनपीए घोषित होगा, उसके उपरांत लगाये गये ब्याज पर भी छूट दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी की ओर से समस्त बैंक अधिकारियों से यह अनुरोध किया गया कि लोक अदालत के लिए सभी बैंक अपने स्तर से भी अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। एलडीएम भोपाल सिंह तोमर की ओर से आश्वस्त किया गया कि लोक अदालत में सभी बैंक पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें