मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को हरिद्वार से बांद्रा जाने वाली बांद्रा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। पुरी से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन नहीं आई। इसके अलावा चार ट्रेन कई-कई घंटा देरी से पहुंची। सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हरिद्वार से बांद्रा जाने वाली बांद्रा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल दो घंटा, दिल्ली से अंबाला कैंट जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस तीन घंटा, दिल्ली से जालंधर सिटी जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस ढाई घंटा, कोरवा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। वहीं पुरी से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस तेरह घंटे देरी से चलने के कारण शुक्रवार सुबह पहुंचने की संभावना है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार का कहना है कि यात्रियों की परेशानियों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई है।