फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बालियान खाप के थांबेदार चैनपाल का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। बालियान खाप के थांबा कुटबा के थांबेदार चैनपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गमगीन माहौल में गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिछले साल ही उनके पिता मांगेराम का निधन हुआ था। कुटबा थांबे में बालियान खाप के 12 गांव आते हैं। पिछले साल चौधरी मांगेराम के निधन के बाद उनके बेटे चैनपाल को थांबेदार बनाया गया था। चैनपाल पिछले कई साल से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार को उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें