सूरज विहार में बागवानी की देखभाल करते डॉ मेजर विजय ढाका।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बालकनी को बनाया उद्यान
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के चीफ प्रोक्टर मेजर(डा.) विजय कुमार हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। पेड़-पौधों और उद्यान से इतना लगाव है कि उन्होंने अपने घर की छत और बालकनी को ही खेत बना दिया। उन्होंने घर पर सब्जियां उगानी शुरू कर दी थी। कितने साल हो गए, उन्हें खुद अंदाजा नहीं है। वह भिंडी, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, लौकी, करेला, टिंडा और सर्दियों में पत्तेदार सब्जियां घर पर ही उगाते हैं। कहते हैं कि कम से कम 40 वर्ग गज की छत पर दस लोगों के परिवार के खाने लायक सब्जी उगाई जा सकती है। छत पर बांस से शेड तैयार कर लें और गमलों या ईंटें खड़ी कर उनमें पन्नी बिछाकर क्यारी तैयार की जा सकती है। घर से निकलने वाले कूड़े से खाद तैयार हो जाती है। वह बताते हैं कि घर में उगाई गई सब्जियां स्वादिष्ट, पौष्टिक और सुकून देने वाली होती हैं। पेड़-पौधों के बीच मन में नकारात्मक विचार नहीं आते और अनेक बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।