फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने फूंका चीन का पुतला

विज्ञापन
पुरकाजी में चीन का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बजरंग दल ने फूंका चीन का पुतला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुरकाजी थाने के सामने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला संयोजक पीयूष राणा ने कहा कि गलवान घाटी में एलएसी पर चीन ने अपनी कायरता का परिचय देते हुए भारत के निहत्थे सैनिकों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि चीन शायद यह भूल रहा है 1962 वाला भारत अब नहीं है। यह आज का नया भारत है जो मुंह तोड़ जवाब देना जानता है। उन्होंने चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील एवं भारत सरकार से चीन से हर प्रकार का आयात निर्यात बंद करने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, प्रखंड सह संयोजक अंकुर शर्मा, प्रखंड छात्र प्रमुख अंकित पाल, सौरभ मित्तल, मोहित पाल, सुमित राठी, आदित्य, विकास पाल, दीपक भटनागर, अरुण मित्तल, मनीष सैनी, सोनू उपाध्याय, नरोत्तम, मोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें