बकाया भुगतान को लेकर बुधवार तक चला था किसानों का धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बजाज चीनी मिल भैसाना ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान गन्ना समिति के खाते में भेज दिया। गन्ना समिति के सचिव ने बताया कि यह भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है।
बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू ने चीनी मिल भैसाना के मुख्य द्वार के सामने धरना दिया था। दूसरी और भाकियू अराजनैतिक ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया था। दोनों स्थानों पर प्रशासनिक और चीनी के अधिकारियों ने किसानों को 10 फरवरी तक पिछले सत्र का पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया है।
चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर ने बताया कि वादे के अनुसार नहले ही दिन 20 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान गन्ना समिति को दे दिया है। गन्ना समिति के सचिव बीके राय ने बताया कि यह भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष सुधीर पंवार ने बताया कि भुगतान किसानों के खाते में पहुंच गया है।