रोडवेज बस में बैग से नकदी और जेवर चोरी
खतौली। रोडवेज बस में चोर ने एक यात्री के बैग से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। देवबंद निवासी आदेश पुत्र रतिराम रविवार की सुबह सहारनपुर रोडवेज डिपो की बस से दिल्ली में अपनी बेटी की ससुराल में जा रहा था। उसके बैग में पांच हजार रुपये की नकदी और बेटी के लिए खरीदी गई दो जोड़ी पाजेब व सोने कुंडल थे। देवबंद से वह दो सवारियों वाली सीट पर वह अकेला बैठा हुआ था। मुजफ्फरनगर से एक युवक बस में सवार हुआ और उसकी बगल में आकर बैठ गया। मंसूरपुर में वह युवक बस को रुकवा करके उतर गया। बस खतौली आकर रुकी तो, आदेश ने देखा कि उसके पैर के पास रखे बैग की चेन खुली हुई थी। उसने बैग देखा तो उसके अंदर से नकदी व जेवर गायब थे। पीड़ित की ओर से चोरी की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।