फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े वर्ग को जनगणना अनुपात में आरक्षण मिले : देवेंद्र कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया
विज्ञापन

आरक्षण की तर्ज पर संवैधानिक दर्जा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछड़े वर्ग को जनगणना के अनुपात में आरक्षण मिले। आरक्षण की तर्ज पर ही पिछड़े वर्ग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग की गई।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के पश्चात भी पिछड़े वर्ग की अधिकतर जातियों की राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक व आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। पिछड़े वर्ग की जातिगत जनगणना के आंकड़े नहीं है। आरोप लगाया कि नौ वर्ष में भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को पिछड़ा, अति पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग में विभाजित कर आरक्षण दिया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एससी/एसटी आरक्षण की तर्ज पर संवैधानिक दर्जा देने की भी मांग की। नायब तहसीलदार अमन कुमार को ज्ञापन दिया। इस मौके पर समंदर सैन, ब्रजमोहन, संजीव पाल, ओमपाल, अंकित, बोबी, पप्पू, श्रवण, ओमप्रकाश व नरेश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें