संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कथावाचक आनंद श्रेष्ठ ने कहा कि बाबा साहेब ने देश में ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म किया। महिलाओं को भी जीने का अधिकार दिलाया है।
के बुद्ध बाजार में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस को पखवाड़े के रूप में मना रहा है। कथावाचक आनंद श्रेष्ठ ने बताया कि बाबा साहेब ने भारत को विश्व का सबसे विशाल संविधान प्रदान किया है। इसने भारत में ऊंच नीच का भेदभाव खत्म किया है। सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान किया। बाबा साहेब ने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सभी समाज के व्यक्तियों को मांस और मदिरा से दूर होकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।