फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में बीएससी की टीम को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. सौरभ जैन, एकता मित्तल, नीतू गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बीकॉम, बीए, बीएससी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी की टीम ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान बीकॉम संकाय की टीम ने जीता। तृतीय स्थान पर भी बीएससी की टीम जीती। अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. नवनीत वर्मा, डॉ. सौरभ जैन, एकता मित्तल शामिल रहे। प्रतियोगिता के समन्वयक कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि अग्रवाल रहे और संचालन मानसी अरोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें