फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आजाद समाज पार्टी ने शहर में निकाली सद्भावना बाइक रैली

विज्ञापन
शहर में बाइक रैली निकालते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के विभिन्न मार्गों से सद्भावना बाइक रैली निकाली गई। समाज से एकजुटता का आहवान किया गया। जगह-जगह बाइक रैली का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी के संयुक्त कार्यालय का आज भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने उद्घाटन किया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गाें से सद्भावना बाइक रैली निकाली गई। रैली टिकैत चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, शिव चौक, बकरा मार्केट, ईदगाह, मीनाक्षी चौक होते हुए सुजड़ू चुंगी पर समापन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक विपिन सिंह बालियान ने बताया कि करवाड़ा के प्रधान डॉ. संजीव बालियान ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष नीटू सिंह ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सलीम चौधरी, विकास अंबेडकर, कुलदीप चौधरी, चिराग बालियान, इदरीश पहलवान और फुरकान ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें