भोपा बाईपास। गांव दतियाना के आयुष पहलवान ने करनाल में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यूपी पुलिस में कार्यरत पहलवान ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि प्राप्त की। जीत से शहीद बचन सिंह व दिवंगत अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति में खुशी की लहर दौड़ गई है। अखाड़े के बच्चों में भी उत्साह का माहौल है। अखाड़ा सेवा समिति के संस्थापक सचिव युधिष्ठिर ने पहलवान ने बताया कि गांव लौटने पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। संवाद