डीएम न्यायालय के पेशकार राजकुमार ने कस्बा निवासी अयाजुद्दीन सिद्दीकी व उसके विपक्षी जावेद इकबाल के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पेशकार ने बताया था कि अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने 12 दिसंबर 2023 को अपनी कृषि भूमि के लिए विपक्षी जावेद इकबाल के साथ चल रहे विवाद को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया था।
जिलाधिकारी न्यायालय से जारी आठ दिसंबर 2023 के एक कथित आदेश पत्र की प्रति भी चकबंदी विभाग के कार्यालय को दी गई। आदेश में प्रकरण का निस्तारण अपने पक्ष में करने का आग्रह दर्शाया गया।
इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि डीएम के पेशकार की तहरीर पर अयाजुद्दीन और जावेद इकबाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने आरोपी अयाजुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।