फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साइबर क्राइम से बचाव में जागरूकता ही हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का शिविर आयोजित किया गया। छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।
भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने एकाउंट का विवरण ना दें। डेबिट और क्रेडिट कार्ड की सुरक्षा विशेष तौर पर करें। अपने खाते का पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त सचिव आरके वर्मा ने कहा कि साइबर क्राइम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के लाभ और हानि विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्रा गुंजन, सलोनी, अनिता, विशाखा, संजना, तुलसी, रिया, काजल, कोमल, शबनम अन्तिम, सामिया, चंचल , नेहा, मरियम ने चर्चा की। शिविर में प्राचार्य डा. राजपाल सिंह मलिक, कार्यक्रम अधिकारी मीनू चौधरी, डाॅ. राजसिंह, नरेश, आजाद, पूनम, शालू, नीता, प्राची, छवि, राकेश शर्मा, रजनीश, आशुतोष, सपना आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें